
दमोह में बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से बाइकर्स ने चुराना चाहे रुपए, फिर हुआ यह
किल्लाई रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने दोपहर १२ बजे उस समय हड़कंप के हालात बन गए, जब अचानक से लोगों ने भागम भाग की स्थिति देखी। चोर, चोर की आवाज सुनते ही दो युवक एक नई बाइक से भागने का प्रयास करते हैं और पीछे से उसे पकड़ते हुए लोग बाइक से गिरा देते हैं और उसकी पिटाई शुरू हो जाती है। देखते ही देखते भीड़ जमा हो जाती है और जो भी वहां पहुंचता उसके साथ मारपीट करता। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ा और कोतवाली ले गई। जहां आगे की कार्रवाई की गई।
फुटेरा वार्ड ४ निवासी मोनू साहू ने बताया कि सुबह ११ बजे के करीब वह एसबीआई किल्लाई नाका पर राशि आहरण करने के लिए गया था। जहां से डेढ़ लाख रुपए आहरित करने के बाद उसने राशि अपनी स्कूटी की डिक्की में रखी और एचडीएफसी बैंक पहुंच गया। जहां भी उसे बैंकिंग का काम था। इसी दौरान जैसे ही मैं बैंक के अंदर गया, वैसे ही दो लड़के मेरी स्कूटी के पास जाकर खड़े हो गए। जिसे मैने कांच से देख लिया और देखरेख बढ़ा दी। देखते ही देखते दो युवकों ने स्कूटी की डिक्की खोलने और नहीं खुलने पर पटाने के प्रयास शुरू कर दिए।
इस देख मैं चिल्लाते हुए बाहर की ओर निकला। जिसे देख चोरों ने भागने का प्रयास किया और वह जिस बिना नंबर की नई पल्सर गाड़ी से आए थे, उस पर बैठकर भागने लगे। जिसे भागते हुए लोगों की मदद से उन्होंने पकड़ा। इस दौरान आरोपी चोरों द्वारा उन पर हमला कर दिया और मारपीट भी करने लगे। जिसे देख लोगों की मदद ली और एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। मोनू साहू ने बताया कि इन लोगों को एसबीआई के पास भी उसने देखा था, जिससे स्पष्ट है कि वह बैंक के पास से ही रैकी करते आ रहे थे और राशि को लूटने के फिराक में थे। एचडीएफसी बैंक के पास रुकते ही उन्होंने स्कूटी की डिक्की से राशि चोरी करने का प्रयास किया। पकड़े जाने के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने आरोपित की जमकर धुनाई भी की, लेकिन उसके द्वारा कुछ नहीं बोला गया। आरोपी अपना नाम बाबूसिंह बताता नजर आया। लोगों द्वारा काफी पूछताछ करने के बाद भी उसने कुछ नहीं बोला। बाद में सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे आरक्षकों ने आरोपित को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली ले गए।
- स्क्ल्डि लुटेरे नजर आ रहे नजर
जिस तरह से आरोपियों द्वारा वारदात देने का तरीका आजमाया, उस तरह के मामले अनेक बार सामने आ चुके हैं। जो पल्सर हाइस्पीड गाड़ी आरोपी लिए थे। उसमें नंबर नहीं थी। पल्सर के स्टीकर टेप से चिपके हुए थे। गाड़ी पर नए गाडिय़ों की तरह कुछ नंबर लिखे हुए थे। आरोपी मुंह पर मॉस्क भी किए हुए थे। आरोपी दमोह के बाहर के भी लग रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि बैंक के बाहर से रुपए छीनने, लूटने वालों की गैंग दमोह में सक्रिय है।
इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत का कहना है कि फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है।
Published on:
01 Aug 2023 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
