शहर के धरमपुरा वार्ड, बड़ापुरा, खजरी मोहल्ला, जबलपुरनाका एरिया, नया बाजार नंबर ०२, मुकेश कॉलोनी, तीनगुल्ली क्षेत्र, गल्ला मंडी, लोको क्षेत्र सहित अन्य ऐसे वार्ड हैं जहां पानी के लिए लोगों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है। जिन वार्डों में पानी की उपलब्धता नहीं है, यहां के लोगों को पानी के लिए फिल्टर प्लांट अथवा आसपास के कुओं पर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। इन स्थानों के रहवासियों को अपने जरुरी कार्य छोड़कर पानी की जुगाड़ पहले करनी पड़ रही है।