30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोले- भटूरे खाकर 25 जवान हुए फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में चल रहा इलाज

Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। CRPF के 230 बटालियन नेरली हेडक्वाटर के करीब 25 जवान फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। आनन- फानन में उन्हे इलाज के लिए एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
25 जवान हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

25 जवान हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। CRPF के 230 बटालियन नेरली हेडक्वाटर के करीब 25 जवान फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। आनन- फानन में उन्हे इलाज के लिए एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया गया कि CRPF के 230 बटालियन नेरली हेडक्वाटर के दर्जनों जवानों को पेट में दर्द और उल्टी दस्त हो रही है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 20 जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मगर अभी भी अस्पताल में भर्ती 5 जवानों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की सुगबुगाहट हुई तेज, कलेक्ट्रेट में लगेगा सेटअप

जानकारी के अनुसार, घटना दंतेवाड़ा जिले के नेरली 230 बटालियन के हेडक्वाटर कैम्प की है। जवानों ने छोले भटूरे खाया था। लेकिन छोले भटूरे खाने के करीब आधे घण्टे बाद ही दर्जनों जवानों को पेट में दर्द, उल्टी दस्त और चक्कर आने लगे। ऐसे में जवानों का तत्काल कैम्प के मेडिकल में ही इलाज किया गया। मगर जब राहत नहीं मिली तो फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 25 जवानों को इलाज के लिए NMDC के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें 20 जवानों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीँ, 5 जवानों का इलाज अभी जारी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग