
पिकनिक मनाने गए 4 युवक कोड़ेनार घाट में डूबे, एक अब तक लापता
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि जिले के बारसूर इलाके में पिकनिक मनाने गए रायपुर के 4 युवक कोड़ेनार घाट में नहाने के दौरान डूब गए। डूबने के दौरान तीन युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन एक युवक लापता है। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
बताया जा रहा है अस्पताल में इलाज के दौरान विजय गुप्ता रायपुर की मौत हो गई वही उमेश ठाकुर अभी भी लापता है। बाकि के दो मित्र टीनू व अभिषेक खंडेलवाल का इलाज जारी है । मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से दंतेवाड़ा पिकनिक मनाने गए दोस्तों गए 3 युवकों को गीदम स्वराज ट्रैक्टर्स के मालिक संदीप निर्मलकर और उनकी पूरी टीम ने पानी मे डूबता देख उन्हें बचाया।
डूबने वाले चारों युवक नाम एवं डिटेल
1. हितेश शर्मा, उम्र 39 (दोना पत्तल व्यापारी, तेलीबांधा,रायपुर) ( सही सलामत )
2. अभिषेक खंडेलवाल, उम्र 40 (निवासी रायपुर ) (सही सलामत )
3. उमेश ठाकुर, उम्र 40 (रायपुर NMDC) (डूबकर लापता )
4. विजय गुप्ता, उम्र 36 (व्यपारी, रायपुर ) (अस्पताल में मृत )
Click & Read More chhattisgarh news .
Published on:
27 Dec 2019 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

