दंतेवाड़ा

बस्तर की बेटी ब्राजील में करेंगी रैंप वॉक: फैशन शो में 30 देशों के कंटेस्टेंट को देंगी टक्कर, करेंगी इंडिया का प्रतिनिधित्व

Dimple Sahu: दंतेवाड़ा जिले की बेटी बहुत जल्द विदेश में अपना जलवा बिखेरने वाली है। दरअसल, ब्राजील में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दंतेवाड़ा की डिंपल साहू शामिल होकर इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फैशन शो में दुनिया के करीब 30 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं।

2 min read
बस्तर की बेटी ब्राजील में करेंगी रैंप वॉक: फैशन शो में 30 देशों के कंटेस्टेंट को देंगी टक्कर, करेंगी इंडिया का प्रतिनिधित्व

Dimple Sahu: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के नदी पेड़-पौधे, पहाड़, पर्वत, इत्यादि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। लेकिन इसके साथ ही यहां की नक्सली गतिविधियां भी लोगों के मन में भय पैदा कर देती हैं। यहां के लोगों का रहन-सहन, खान-पान बाहर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। बीते कुछ सालों में यहां की प्रतिभाओं ने देश विदेश में बस्तर का नाम रोशन किया है।

करेंगी इंडिया का प्रतिनिधित्व
अब दंतेवाड़ा जिले की बेटी बहुत जल्द विदेश में अपना जलवा बिखेरने वाली है। दरअसल, ब्राजील में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दंतेवाड़ा की डिंपल साहू शामिल होकर इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फैशन शो में दुनिया के करीब 30 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं। फिलहाल, फैशन शो की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

बचपन से ही मॉडलिंग का शौक
दंतेवाड़ा के किरंदुल शहर की रहने वाली डिंपल साहू को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक है। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की हैं। वर्तमान में वह पुणे में स्थित डी.व्हाई. पाटिल विश्वविद्यालय से बी.टेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की स्टडी कर रही हैं। आपको बता दें की डिंपल साहू 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। डिंपल के पिता अजय साहू बस्तर यूनिवर्सिटी में काम करते हैं। डिम्पल की मां पुष्पा साहू NMDC परियोजना में काम करती हैं।

मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया का खिताब जीता
साल 2022 में दिल्ली में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ओर से मिस टीन इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कॉम्पिटिशन में देशभर से 70 से अधिक कंटेस्टेंट ने भाग लिया था। दंतेवाड़ा की डिंपल साहू ने इस प्रतियोगिता में अपने रैंप पर जलवा बिखेर कर मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया का खिताब जीता। डिम्पल साहू ने स्टेट टाइटल अवार्ड जीतकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया था। अब डिंपल साहू ब्राजील में आयोजित फैशन शो में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

Published on:
23 Feb 2023 07:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर