कुछ दिनों से हो रही बारिश से इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, बारसूर साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे ग्रामीण नाव में सवार थे। उसी दौरान जलस्तर के प्रभाव से अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। जिसे देख आसपास के लोगों ने इसकी खबर बारसूर थाना क्षेत्र में दी।