फुलधर तामो जो 2004 में नक्सली संगठन में सीएनएम डिप्टी कमांडर होकर सक्रिय से काम कर रहा था। आपको बता दें मई 2007 में नक्सलियों के लिए गीदम सामान खरीदने आया था जिसे गीदम पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। वह 2015 तक जेल में था। और जेल से छूटने के बाद 2017 में इंद्रावती कमिटी के सदस्य रामदास और संगनु के द्वारा फुलधर को जलमिलीशिया कमांडर बनाया गया। जिसके बाद जनवरी 2019 को कासोली और छिंदनार के बीच यात्री बस में आगजनी और लूटपाट की घटना को उसने अंजाम दिया था साथ ही उसी दिन गुमलनार -मुसतनार के बीच जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में भी शामिल था।