
नक्सली हमले की पड़ताल करने पहुंचे CRPF के डीजी
Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-समेली के बीच ब्लास्ट में ड्राइवर व 10 जवानों की शहादत के तीसरे दिन सीआरपीएफ डीजी सुजॉय लाल थाउसेन ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही सीआरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों से चर्चा की।
इसके बाद डीआईजी हेडक्वार्टर दंतेवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अरनपुर ब्लास्ट की पड़ताल स्थानीय पुलिस व विशेषज्ञ कर रहे है। घटना स्थल पर विस्फोटक नक्सलियों ने कब लगाया था और यह क्यों खोजा नहीं जा सका, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। पूरे मामले की समीक्षा हो रही है ताकि आने वाले समय में सीआरपीएफ के जवानों के साथ इस तरीके की वारदात ना हो सके।
डीजी ने कहा कि जो चूक हुई है, उसकी बेहतर ढंग से समीक्षा की जा रही है। जांच के बाद जो कमियां दिखाई देंगी उनको दूर किया जाएगा। सीआरपीएफ डीजी ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों का तालमेल बेहतर है और आने वाले समय में पूरी ताकत के साथ समन्वित रूप से नक्सलियों को जवाब दिया जाएगा, जिसके परिणाम भी दिखाई देंगे।
Published on:
29 Apr 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

