
Mahtari Vandan Yojana : शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में एक मार्च से महतारी वंदन योजना लागू की जाएगी। इस योजना का लाभ महिलाओं को मिले इसके लिए नगर में ऑफलाइन, ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
Mahtari Vandan Yojana Online Application : नगर के नगर पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य जगहों पर महिलाएं योजना की जानकारी लेने के साथ ही जानकारी के मुताबिक डॉक्यूमेंट लेकर शिविरों में पहुंच रही है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए विवाह प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर देना जरूरी है इसको लेकर शिविर में पहुंची कई महिलाओं परेशान रहीं।
महिलाओं का कहना है कि जिनके पास विवाह प्रमाण पत्र नहीं है उस स्थिति में उनका क्या होगा। महिलाओं फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नगर पंचायत द्वारा अलग से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। महिलाओं को फॉर्म भरने की सहायता में गीदम नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद भी कर्मचारियों के साथ जुटे रहे।
Published on:
07 Feb 2024 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
