23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : नक्सलियों ने दिखाया अपना काला चेहरा, देर रात 5 ट्रकों को किया आग के हवाले

सुकमा मे हुए मुठभेड़ में साथियो की मौत से बौखलाए नक्सली अब ऐसे वारदातों को अंजाम दे रहे है।

2 min read
Google source verification
देर रात 5 ट्रकों को किया आग के हवाले

Breaking : नक्सलियों ने दिखाया अपना काला चेहरा, देर रात 5 ट्रकों को किया आग के हवाले

बचेली. माओवादियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं। बीती रात बचेली में नक्सलियों ने पांच ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच की है। लगभग 40 से 50 की संख्या में नक्सली हथियार व तीर धनुष से लैस पहुंचे थे। बंदूक की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया।

सभी ट्रकों के डीजल टैंक फोड़कर उसके नीचे पहले पैरा बिछाया
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बचेली जहां के पुराना बाजार में खड़ी पांच 10 ***** वाहनें खड़ी थी। तभी जंगल के बीच से नक्सली आए और सभी ट्रकों के डीजल टैंक फोड़कर उसके नीचे पहले पैरा बिछाया फिर उसके बाद पूरा डीजल खाली होने का इंतजार किया डीजल पैरा के ऊपर गिर जाने के बाद उस पैरे को आग लगा कर वहां से फरार हो गए। घटना करीब रात 2 से 2.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

ड्राइवरों से हुई झड़प
इस घटना के पहले नक्सलियों ने पहले तो ड्राइवरों को जगाया फिर वहां उन्हे अपना फोन देकर वहां से जाने की बात कही लेकिन ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से जाने को इंकार कर रहे थे। तो उन्हे बहस बाजी हुई और नक्सलियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा फिर बंदूक की नोक पर उन्हें अपना मोबाइल छोड़कर मौके से जाने के लिए कह दिया। अपनी जान की सलामती चाहने वाले ड्राइवर वहां से चले गए फिर नक्सलियों ने अपना कायराना करतूरत को अंजाम दिया।

एक साथ बचेली के पुराना बाजार में रखी हुई थी
यह पांच गाडियां जो आग जनी का शिकार हुई है वह बचेली में ही रहने वाले किसी व्यक्ति की है। और गीदम के किसी की एक ट्रक है जो एक साथ बचेली के पुराना बाजार में रखी हुई थी।

बस में एक जली हुई लाश मिली है
ज्ञात हो कि, यह आगजनी की वारदात नक्सलियों की यह तीसरी वारदात है। जिसे नक्सलियों ने अंजाम दिया है बीते दिनों बुधवार की रात तड़के 8 बजे ही नक्सलियों ने दो प्राइवेट बस व एक ट्रक को आगजनी का शिकार बनाया था। कल दोपहर में जब मीडिया उस जले हुए बस का मुआयना करने गई तो पता चला कि उस बस में एक जली हुई लाश मिली है जिसें जांच के बाद फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।