आईजी विवेकानंद सिन्हा गुरुवार को जोड़ा नाला पर स्थापित हुए कैंप में पहुंचे। घुमावदार घाट हरे-भरे पहाड़ों को देख बोले दक्षिण बस्तर का स्वर्ग है यह इलाका। माओवादियों ने इस स्वर्ग से लोगों को अछूता कर दिया था। फोर्स उनके किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। सड़क नहीं स्वर्ग के लिए विकास का रास्ता तैयार हो रहा है। विवेकानंद सिन्हा जोड़ा नाला को पार कर पैदल गए। माओवादियों के गढ़ में जवानों के साथ पैदल घुमे। डीआईजी, एसपी, सीआरपीएफ डीआईजी भी मौजूद थे। उन्होंने एसपी कमलोचन कश्यप से पूछा कि इस सड़क को जगरगुंडा तक कब पहुंचा देंगे। इस पर उन्होंने कहा जनवरी माह के अंत या फरवरी के प्रथम सप्ताह में सड़क बहाल हो जाएगी।