16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी जेल में हुआ था देश का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड, जाने इसकी 10 बड़ी बातें

आज से लगभग 10 साल पहले 16 दिसंबर 2007 को इसी जेल में देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था

2 min read
Google source verification
देश का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा मुख्यालय स्थित जेल से शनिवार करीब 9 बजे 5 कैदी फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि, उनमें से चार कैदियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। लेकिन एक कैदी को पकडऩे में नाकाम रही है। आपको बता दें कि अभी इस जेल में 150 से ज्यादा नक्सली अलग अलग वारदातों में सजा काट रहे हैं

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिला के जेल में रोज की तरह आज भी सुबह 9 बजे करीब कैदियों की गिनती हो रही थी। उसी समय संतरी से मारपीट कर चाबी छीन कर भागे कैदी। वारदात के बाद एडिश्रल एसपी जी.एन. बघेल मौके पर पहुंच जांच कर रहे है।
ज्ञात हो कि, जेल से भागे सारे कैदी नक्सली मामले में गिरफ्तार हुए थे। बताया जा रहा है कि, इस वारदात को अंजाम दिया जाना कोई मामूली बात नहीं है।

Read More : दंतेवाड़ा ब्रेकिंग : संतरी से मारपीट कर चाबी छीन ताला खोल भागे कैदी, 4 गिरफ्तार, एक फरार

जेल में देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड
आज से लगभग 10 साल पहले 16 दिसंबर 2007 को इसी जेल में देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था जिसमें 299 कैदी जेल से फरार हो गए थे। सुत्रों की मानें तो इसी जेल में ही देश की सबसे बड़ी जेल ब्रेक कांड को अंजाम दिया गया था। जिसमें नक्सली नेता सुजित मंडावी का बड़ा हाथ था जिसके साथ ही 299 कैदी भाग गए थे जिसमें से 68 कैदी नक्सली थे

संतरी के कनपटी पर बंदूक रख हुआ था जेल कांड
आज से 10 साल पहले जो देश को हिला देने वाला कांड हुआ था। जो कि देश का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड था वो इसी जेल में हुआ था। नक्सली नेता सुजिस मंडावी ने पुरे प्लान के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था। खुद नक्सली नेता और उसके सभी साथीयों ने संतरी के कनपटी में बंदूक रखकर खुलवाया था जेल का गेट और हुए थे फरार।