शहर की एक लड़की से शादी का सपना पाले लड़के के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा दुष्कर्म का आरोपी निकला। उसकी इस हरकत को जानकर लड़की ने इरादा बदल लिया। दरअसल, गांव की जिस लड़की को लड़के ने शिकार बनाया था, वह इस नए रिश्ते में दीवार बनकर खड़ी हो गई।