2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाली शराब समेत बाइक सवार से भाग रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने शनिवार की रात 781 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 1 Jan 2017, 11:33 PM IST

Illigle liquor smuggling

Illigle liquor smuggling

सुपौल। रतनपुर पुलिस ने शनिवार की रात 781 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की तीन बाइक पर सवार कुछ लोग शराब लेकर 7 आरडी नहर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इस बीच दो एक बाइक पर सवार तीन लोगों को आते हुए देखा गया।

पुलिस ने उन्हें रोका तो एक व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़ भागने में सफल रहा। तलाशी में दोनों के पास से शराब बरामद हुई। पकड़े गये लोगों में भगवानपुर पंचायत के श्रीनगर नगर गांव निवासी विनोद मुखिया और साहेबान गांव निवासी सोने लाल मुखिया शामिल हैं। पकड़ी गयी शराब नेपाली ब ब्रांड की है।

पुलिस ने तीनों मोटर साइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। रतनपुर थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चौपाल ने बताया कि भागने वाले व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है। पकडे गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।