दतियाPublished: Sep 13, 2023 02:00:18 pm
Faiz Mubarak
दतिया जिले के रेंडा गांव में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से बड़े विवाद की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में दो पक्षों के बीच हुए जमकर विवाद में गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ साथ पांचों मृतकों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि, घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है।