24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Scheme MP: जन्मदिन से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, किसानों को दी 62 करोड़ की सौगात

Farmer Scheme MP: CM मोहन यादव ने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले किसानों को बड़ी सौगात दी। दतिया के भांडेर में 62 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन, गेहूं और डेयरी पर ...। यहां पढ़ें विस्तार से...।

3 min read
Google source verification

दतिया

image

Manish Geete

Mar 24, 2026

CM Mohan Yadav farmers scheme

दतिया जिले के भांडेर में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान डा. मोहन यादव ने खेत में जाकर मशीनरी भी देखी। (फोटो-जनसंपर्क एक्स)

Farmer Scheme MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दतिया जिले के भांडेर में थे। उन्होंने 62 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

सीएम डॉ. यादव ने मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान कन्यापूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

'कांग्रेस की सरकारों ने कुछ नहीं किया'

मोहन यादव (mp cm dr. mohan yadav) ने आगे कहा कि कांग्रेसी पूछते हैं कि आप सांदीपनि विद्यालय की तारीफ क्यों करते हो। तो, मैं कहना चाहता हूं कि यह विद्यालय अद्भुत हैं। यहां बच्चों को किताबें मिलती हैं, यूनिफॉर्म मिल रही है, पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल रहा है, इसलिए इस विद्यालय की तारीफ क्यों न करें। हमारी सरकार मेधावी बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप दे रही है। इस साल जब बच्चे स्कूल जाएंगे, तो उनको दूध का पैकेट भी देंगे। इसके लिए हमारी सरकार ने यशोदा मां के नाम पर योजना चलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बच्चों को टाट-पट्टी साथ ले जानी पड़ती थी, स्कूल में बैठने की जगह नहीं होती थी। स्कूल भी पेड़ के नीचे लगता था। इस बात पर कांग्रेसियों को प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यहां वर्षों तक तुम्हारी सरकारें रहीं, लेकिन तुमने कुछ नहीं किया। यह काम हमारी सरकार ने किया है।

'10 लाख रुपए सब्सिडी देगी सरकार'

मोहन यादव ने अपने संबोधन में किसानों के लिए (Mohan Yadav farmers announcement) कई ऐलान किए। मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश की पहचान दूध और दही से होती थी। इसलिए हमें दूध का उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए हम बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर योजना लेकर आए। इस योजना में अगर कोई 25 गाय- 40 लाख रुपए का निवेश करेगा, तो हमारी सरकार 10 लाख रुपए की सब्सिडी देगी डेयरी खोलने के लिए। हम चाहते हैं कि किसानों की आय खेती के साथ-साथ दूध उत्पादन से भी बढ़े। कांग्रेसियों ने 55 साल तक सरकार चलाई, वर्ष 1956 से वर्ष 2003 तक केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में खेती होती थी। हमने दो साल में सिंचाई का रकबा दस लाख हेक्टेयर कर दिया। आज प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई हो रही है।

'बुंदेलखंड में खेती की सूरत बदल जाएगी'

डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान से पूरे बुंदेलखंड में खेती की सूरत बदल जाएगी। कांग्रेसियों आकर देखना कि अब बुंदेलखंड से कोई पलायन नहीं होगा। जब लोगों को काम मिलने लगेगा, तो कौन घर से बिछड़ना चाहेगा। उन्होंने कहा कि अब जो मछली पालन करना चाहता है, वो मछली पालन करे, जो बागवानी करना चाहता है, वो बागवानी करे, जो व्यापार करना चाहता है, वो व्यापार करे। हमारी सरकार हर सेक्टर में जनता की मदद कर रही है। मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाना है।

और क्या बोले मोहन यादव

0-सीएम डॉ. यादव ने किसानों से कहा कि आप नरवाई जलाकर खेती मत बिगाड़ना, अपने भूसे को गौशाला में देना। हमारी सरकार भूसे का भी भुगतान करेगी।
0-हम भावांतर योजना में सरसों को भी सम्मिलित करने जा रहे हैं।
0-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हम 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदने वाले हैं।
0-यादव ने कहा कि आज दिन में लाइट जल रही है, कांग्रेस के शासनकाल में रात को लाइट नहीं होती थी। कांग्रेस के शासनकाल में लाइट नहीं, सड़कें नहीं, पानी का तो सवाल ही नहीं होता था।

लोकार्पण और भूमिपूजन

दतिया जिले के पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन-केंटीन, माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना में यात्री निवास भवन, पुलिस लाइन परिसर में रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। यहां 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र, 3.15 एमवीए पॉवर परिणामित्र-2 का स्थापना कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भांडेर के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर स्टेडियम, पण्डोखर धाम के पास विश्राम गृह, रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर के पास 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र स्थापना कार्य, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 50 सीटर बालक छात्रावास और 50 सीटर बालिका छात्रावास का भूमि-पूजन किया।