दतिया

कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, समस्याएं मिलने पर हुए नाराज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश  

less than 1 minute read
Feb 23, 2023
कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, समस्याएं मिलने पर हुए नाराज

कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, समस्याएं मिलने पर हुए नाराज
दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने जिला चिकित्सालय के सिविल के सिविल सर्जन को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड एवं मेल मेडीकल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से चिकित्सालय से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर को औचक निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी मिली व पलंगों पर फटे चादर बिछे मिले। अस्पताल में दीवारों पर भी गंदगी दिखाई दी और टॉयलेट बंद पाए गए। कलेक्टर को इमरजेंसी वार्ड में कई मरीज ऐसे भी मिले जिनकी नर्स द्वारा डे्रसिंग नहीं की जा रही थी। कलेक्टर ने सीएमएचओ व सिविल सर्जन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने, दोषी कर्मचारियों का वेतन काटने तथा सफाई कर्मचारियों का भुगतान उनकी अनुमति के बगैर न करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टेनो श्रीनाथ पटैरिया सहित अन्य अधिकारी - कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
23 Feb 2023 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर