दतिया

डंपर ने ट्रैक्टर – ट्रॉली में टक्कर मारी, दो दर्जन से अधिक घायल, घायलों में 12 महिलाएं व बच्चे भी शामिल

रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे ट्रैक्टर - ट्रॉली में सवार लोग, सुबह चार बजे हुई दुर्घटना  

2 min read
Mar 02, 2023
डंपर ने ट्रैक्टर - ट्रॉली में टक्कर मारी, दो दर्जन से अधिक घायल, घायलों में 12 महिलाएं व बच्चे भी शामिल

डंपर ने ट्रैक्टर - ट्रॉली में टक्कर मारी, दो दर्जन से अधिक घायल, घायलों में 12 महिलाएं व बच्चे भी शामिल
दतिया। रतनगढ़ माता पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर - ट्रॉली में अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब चार बजे की है। डंपर ने ट्रैक्टर - ट्रॉली में टक्कर पंडोखर और बड़ेरा गांव के बीच मारी। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर - ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के ग्राम बिरगुवां थाना शाजापुर के ग्रामीण बुधवार को सुबह चार बजे रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव के लोग तीन ट्रैक्टर - टॉलियों में सवार होकर रतनगढ़ के लिए रात के समय ही निकल गए थे। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर - ट्रॉली जैसे ही पंडोखर और सालोन के बीच पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चला कर एक ट्रैक्टर - ट्रॉली में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

12 महिलाएं व बच्चे हुए घायल

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर - ट्रॉली में सवार शारदा पत्नी हीरालाल कुशवाहा निवासी सेरसा थाना उनाव, सौरभ पुत्र अरविंद दोहरे(13), रमा पत्नी काशीराम दोहरे, शीला पत्नी नंदकिशोर कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी कडूरा, पार्वती पत्नी जगदीश बरार, सुमन पत्नी रामरतन दोहरे, मीरा पत्नी मंसाराम दोहरे, चंद्रभान पत्नी राधाकृष्ण कुशवाहा, सावित्री पत्नी घनश्याम दोहरे, ऊषा पत्नी रोहित लोधी, रचना पत्नी हरिशंकर जाटव, रामवती पत्नी रमेश, रानी पत्नी शिवनारायण कुशवाहा, रामकुंवर पत्नी धनीराम दोहरे घायल हुए हैं।

सात घायलों को किया रैफर

घायलों में शारदा, शीतला, पार्वती, सुमन, मीरा, सावित्री, रामवती को ज्यादा चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए झांसी और दतिया जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। बताया जाता है कि कुछ घायल बिना उपचार कराए अपने साधन से झांसी चले गए। इसके अलावा कुछ बच्चों को मामूली चोटें होने की बजह से उनका पर्चा बनाए बगैर ही प्राथमिक उपचार कर दिया गया।

Published on:
02 Mar 2023 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर