किला परिसर में हुई युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई
संगठन को वूथ स्तर पर मजबूत व सक्रिय बनाएं
दतिया। संगठन को मजबूत में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा कांग्रेस को पूरे जिले में एक बूथ, पांच बूथ का कार्यक्रम मजबूती के साथ चलाना है। ऐसा करने पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित कर सकते हैं। अत: सभी युवा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर और अधिक सक्रियता से कार्य करें।
यह युवक कांग्रेस के प्रदेश भारी अखिलेश यादव ने युवक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कही। यादव बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन किला परिसर में किया गया। बैठक का संयोजन युवक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर द्वारा किया गया था। बैठक को संबोधित करते सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। दतिया जिले में युवा कांग्रेस काफी सक्रियता से कार्य कर रही है। युवाओं का जोश भाजपा सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस पार्टी के मिशन 2023 को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर ने कहा कि वह युवाओं के सहयोग के लिए हमेशा साथ खड़े हैं। बैठक के आरंभ में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। बैठक को पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अमन सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर आभार व्यक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया।