11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ऐसा कोई कार्य न करें…’, दतिया बवाल के बाद सामने आई नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया

Narottam Mishra Appeal : टिकट कटने के बाद से दतिया में मचे बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 18 घंटे बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील की है।
2 min read
Google source verification
Narottam Mishra Appeal

Narottam Mishra Appeal (नरोत्तम मिश्रा की कार्यकर्ताओं से अपील Photo Source- Input)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के बीच बीती रात नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने और युवा नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवारी दिए जाने के बाद से जिलेभर में नरोत्तम के समर्थकों द्वारा मचाए जा रहे बवाल के करीब 18 घंटे बाद पूर्व गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया द्वारा घटना पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खास अपील की है।

मीडिया को दिए बयान में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, 'ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं आपके माध्यम से कार्यकर्ताओं से जरूर करूंगा। मुझे विजुअल्स दिखाए गए हैं, पेट्रोल डालते हुए कार्यकर्ताओं के। ऐसा कोई कार्य न करें। पार्टी के फोरम पर अपने तरीके से बात कही जाती है। इस तरीके से व्यक्त नहीं की जाती।'

कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों का बवाल शनिवार को दूसरे दिन और तेज हो गया। सुबह 4 बजे से उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। पुलिस वाहन समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें पलट तक दिया। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कई स्थानों पर पुलिस पर पथराव किया, इस घटना में पुलिस के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने जाम लगा रहे कई कार्यर्ताओं को हिरासत में लिया है। फिलहाल, जाम खुलवा दिया गया है।

शुक्रवार शाम से किया गया शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास

दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कहा कि, शुक्रवार शाम से ही तीन हजार से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उपद्रवियों ने पहले तो बाजार बंद कराने की कोशिशें की और शाम 6 बजे से ही हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। कलेक्टर और एसपी प्रदर्शनकारियों से बार-बार बातचीत कर रास्ता खुलवाने की अपील करते रहे, लेकिन वे नहीं माने।

हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

खंडेलवाल के मुताबिक, प्रशासन की अपीलों के बावजूद शनिवार सुबह 4 बजे से प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल पर भी भारी पथराव कर दिया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले दागने पड़े। उपद्रवियों ने पथराव और तेज कर दिया। हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। एमपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं।