
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भाई - भतीजावाद, सीएमओ बोले हटेंगे कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भाई - भतीजावाद, सीएमओ बोले हटेंगे कर्मचारी
दतिया। नगरपालिका में इन दिनों नियम कानून सब ताक पर रख काम किया जा रहा है। ताजा मामला सफाई कर्मचारियों की भर्ती का है। भर्ती में न केवल भाई - भतीजावाद हावी रहा बल्कि एक परिवार के दो या उससे अधिक सदस्यों को भर्ती किया गया। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक पूर्व पार्षद ने अपने पत्नी, पुत्र और भतीजों की भी नियुक्ति करा ली। यह पूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में हैं।
नगरपालिका ने हाल ही में पहले आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की है। भर्ती गौरव दिवस के उपलक्ष्य में की गई है। गौरव दिवस (पीतांबरा माई के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई रथयात्रा)और स्वच्छता रैंकिंग के नाम पर की गई। भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन के आरोप भी लग रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की भर्ती से पार्षद भी नाराज हैं। लेकिन वह मजबूरीबश अपना विरोध प्रकट नहीं कर पा रहे हैं। नगरपालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की भनक पार्षदों को भी नहीं लग पाई।
डर के आगे पार्षदों ने साधी चुप्पी
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के कुल 36 वार्ड हैं। 36 वार्डों में से 32 वार्डों से भाजपा के पार्षद जीते हैं। एक पार्षद निर्दलीय जीता था जो भाजपा में शामिल हो गया। सिर्फ तीन पार्षद विपक्ष में हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटा दिया जाए तो 31 पार्षद भाजपा के हैं और वह सत्ता, संगठन के डर की बजह नगरपालिका में हो रही मनमानी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई न हो जाए।
भाई - भतीजा बाद का उदाहरण
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पंकज बाल्मीकि पुत्र जीतेन्द्र बाल्मीकि, रश्मि बाल्मीकि पत्नि जीतेन्द्र बाल्मीकि तथा पूर्व पार्षद के भतीजे रोहित, अनिकेत, निखिल बाल्मीकि पुत्र राहुल बाल्मीकि की भर्ती हुई है। पूर्व पार्षद से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
महिलाओं की गाड़ीखाने में नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया में एक और गड़बड़ी की गई है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती में कुछ महिलाओं को गाड़ीखाने में नियुक्ति दिखाई गई है। यहां बता दें कि गाड़ीखाने में नियुक्त होने वाले कर्मचारी शहर में कचरा कलेक्शन के लिए जाने वाले वाहनों पर तैनात होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या महिलाएं कचरा वाहनों पर सवार होकर शहर में कचरा कलेक्शन कर रही हैं। अगर नहीं तो उन्हें गाड़ीखाने में नियुक्त कैसे कर दिया गया। महिला सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति शहर में सिर्फ झाड़ू से सफाई के लिए लगाई की जाती है और वार्डों में पहले से पर्याप्त संख्या में महिला कर्मचारी नियुक्त हैं।
सीएमओ अनिल दुबे से सीधी बात
पत्रिका - नगरपालिका मे कोई भर्ती हुई है क्या
सीएमओ - कोई भर्ती नही हुई है अभी तो
पत्रिका - 50 भर्ती सफाई कर्मचारी की है उसके बारे में पूछ रहे है
सीएमओ - अच्छा वो तो केवल अस्थायी भर्ती है, कोई स्थायी नही
पत्रिका - जिनकी भर्ती हुई है उनको स्थायी बताकर रखा गया है
सीएमओ - केवल दतिया गौरव दिवस एवं स्वच्छता सर्वे के लिए दो माह के लिए रखे है।
पत्रिका - तो इनका कार्यकाल कब तक रहेगा
सीएमओ - केवल दो माह की स्वीकृति दी थी
पत्रिका - इसके बाद इनका कार्यकाल बढ़ेगा क्या
सीएमओ - 28 मई को कार्यकाल खत्म होने के बाद किसी को नही रखा जाएगा
Published on:
27 May 2023 11:42 am

बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
