दतिया

स्लोगन लेखन में निशा रही प्रथम स्थान पर

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

less than 1 minute read
Jun 08, 2023
स्लोगन लेखन में निशा रही प्रथम स्थान पर

स्लोगन लेखन में निशा रही प्रथम स्थान पर
दतिया। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान द्वारा संस्थान के सभागार में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संस्थान से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों, अनुदेशक, संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागियों ने स्लोगन में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका को दर्शाया। उन्होंने यह भी दर्शाया कि आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में औद्योगिक सरंचनाओं तथा इसके संचालन में जुड़े उद्योग पतियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने स्लोगन में यह भी दर्शाया कि उद्यमशीलता उद्योगों के उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निशा श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रही। इन्होंने अपने स्लोगन में यह संदेश दिया कि नई सोच एक हो विश्व, नहीं हो कहीं भी युद्ध, जी-20 मिलकर करेगी प्रयास, संपूर्ण विश्व का हो विकास। वहीं दूसरा स्थान अनामिका कुशवाहा ने एवं तृतीय स्थान नैंसी साहू ने प्राप्त किया। संस्थान की अध्यक्ष शशी देवी ने अपने संदेश में संस्थान की निदेशक निधि तिवारी एवं समस्त कर्मचारियों के सफल प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सुधारानी सक्सेना, विकास चतुर्वेदी, संतोश सक्सेना, सीमा कुशवाहा, आशीष यादव, आकाश साहू, अभिषेक प्रजापति, राजेन्द्र कुशवाहा, वर्षा सेन, अनीता कोरी आदि उपस्थित रही।

Published on:
08 Jun 2023 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर