दतिया

पाल समाज ने किया थाना व एसडीओपी बंगले का घेराव

नाबालिग किशोरी का शव मिलने पर जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग  

less than 1 minute read
May 27, 2023
पाल समाज ने किया थाना व एसडीओपी बंगले का घेराव

पाल समाज ने किया थाना व एसडीओपी बंगले का घेराव
दतिया। पिछले दिनों पहूज नदी में लापता किशोरी का शव मिलने के बाद मौत का खुलासा न होने से पाल समाज के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर आक्रोश प्रकट किया तथा थाना एवं एसडीओपी बंगले का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों व परिजनों ने किशेरी की हत्या की आशंका जताई है।

भांडेर थाना अंतर्गत शाहपुर रोड स्थित पहूज नदी में मंगलवार को एक किशोरी का शव मिला था। किशोरी भांडेर में अपने परिजन के यहां रहती थी। किशोरी लाश मिलने के दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में गुमइंसान के तहत मामलादर्ज किया था। किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। शुक्रवार को पाल समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर एसडीओपी व भांडेर थाने का घेराव किया। परिजन व समाज के लोगों ने किशोरी की हत्या किए जाने का संंदेह जताया है। परिजनों की मांग है कि मृतका के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली जाए और हत्या का मामला दर्ज कर शीघ्र मामले का खुलासा किया जाए। हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए लेकिन परिजनों व समाज के लोगों ने सोमवार तक मामले का खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Published on:
27 May 2023 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर