23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीना बंबा के कंजर डेरा पर पुलिस की दविश

लाखों रुपए का गुड लहान व कच्ची शराब बरामद  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Avinash Khare

•

Updated: 29 Aug 2023, 11:14 AM IST

चीना बंबा के कंजर डेरा पर पुलिस की दविश

चीना बंबा के कंजर डेरा पर पुलिस की दविश

चीना बंबा के कंजर डेरा पर पुलिस की दविश
दतिया। थरेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चीना बंबा के कंजर डेरा से लाखों रुपए कीमत का गुड लहान व हजारों रुपए कीमत की अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर उन्होंने गिरफ्तार किया ।

थाना प्रभारी यादवेन्द्र गुर्जर को सूचना मिली थी कि चीना बंबा के कंजर डेरा पर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे और एसडीओपी सेंवढ़ा अखिलेश पुरी गोस्वामी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मौके से 305 लीटर कच्ची शराब व सात हजार लीटर गुड़ लहान जब्त किया। बरामद शराब कीमत 30 हजार रुपए व गुड़ लहान की कीमत सात लाख रुपए आंकी गई है। लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। सात महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा एसआई जितेन्द्र सिंह , एसएसआई सभापति सिंह भदौरिया समेत टीम की खास भूमिका रही ।

आठ थानों की पुलिस की शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही

जिले के दतिया अनुभाग केआठ थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सौकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद की । आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई । आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध शराब के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 8 थानो की पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 19 प्रकरण दर्ज आबकारी अधिनियम के तहत दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान थरेट को ुशामिल कर कुल 530 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।मौके से शराब बनाने की सामग्री जिनमें प्लाटिक के ड्रम, बर्तन जप्त कर, गुड लहान नष्ट किया गया।