
व्यापारी का पैसे से भरा बैग चुराने वाला आरोपी दबोचा
व्यापारी का पैसे से भरा बैग चुराने वाला आरोपी दबोचा
इंदरगढ़। सब्जी व्यापारी का पैसे से भरा बैग नाश्ते की दुकान से चुराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी हुई 96 हजार रूपए की रकम को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने इंदरगढ़ थाना प्रभारी समेत स्टाफ को 10 हजार रूपए का ईनाम देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि इंदरगढ़ निवासी आशिक खान सब्जी का व्यापारी है। रविवार की सुबह वह रूपयों से भरा बैग लेकर इटावा आलू की खरीददारी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह इंदरगढ़ में भाण्डेर तिराहा स्थित एक दुकान पर नाश्ता करने लगा। नाश्ता करने के बाद जैसे ही वह पानी पीने लगा तो टेबल पर रखा रूपयों से भरा बैग अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। आशिक खान के अनुसार बैग में उसके 96 हजार रूपए रखे हुए थे। घटना के बाद आजाद खान ने थाने में आवेदन दिया था। इंदरगढ़ थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने मामला दर्ज कर मामले की पतारसी की और संदिग्धों से पूंछताछ की इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना नीतेश पुत्र लक्ष्मन सिंह कुशवाह निवासी मढीपुरा को अपनी गिरफ्त में लिया और उससे पूंछताछ की तो पूंछताछ में नीतेश ने पैसों से भरा बैग चुराने की घटना को स्वीकार किया तभी पुलिस ने नीतेश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए 96 हजार 610 रूपए एवं कागजात बरामद किए गए। सब्जी व्यापारी के द्वारा रूपए मिलने पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी समेत स्टाफ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
एसपी ने दिया दस हजार का इनाम
इंदरगढ़ थाना पुलिस के द्वारा महज कुछ ही समय में चोरी की घटना का खुलासा किए जाने और रूपए की बरामदगी किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी प्रदीप शर्मा ने इंदरगढ़ थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा समेत प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय, बृजराज सिंह तोमर, कमलेश गौतम, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही दस हजार रूपए का ईनाम दिया गया।
Published on:
08 Aug 2023 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
