दतिया

फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का हथौड़ा, चार पकड़े

एडवोकेट के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से चार आरोपी पकड़े, दो फरार  

2 min read
May 18, 2023
फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का हथौड़ा, चार पकड़े

फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का हथौड़ा, चार पकड़े
दतिया। मंगलवार की रात बीच बाजार एडवोकेट के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन आरोपी अंकित यादव का मकान तोडऩे पहुंची थी। प्रशासन का हथौड़ा आरोपी अंकित के घर पर चल ही रहा था कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात दो मोटर साइकलों पर सवार छह आरोपियों ने एडवोकेट राजेंद्र नगार्च के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फायरिंग करने के बाद आरोपी भाग गए थे। इस घटना से लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो छह आरोपियों अंकित यादव, रोहित यादव, हिमांशु जोशी, कृष सेन, छोटू माफिया एवं अंकित सेन के नाम सामने आए। आरोपियों के नाम सामने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस - दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद से आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात में कई स्थानों पर दबिश दी।

मकान तोडऩे पहुंची पुलिस

पुलिस द्वारा कई स्थानों पर दबिश के बाद भी आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर टी आई कोतवाली विजय सिंह तोमर, तहसीलदार मुन्नालाल गौर, नायब तहसीलदार राजेश बक्श एवं नगरपालिका के कर्मचारी मुख्य आरोपी अंकित सेन का मकान तोडऩे पहुंचे। प्रशासन का हथौड़ा चला ही था कि इसी दौरान आरोपी अंकित यादव स्टेशन के पास पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस की निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी रोहित यादव, हिमांशु जोशी एवं कृष सेन भी गिरफ्तार हो गए।

घर में थी तेरहवीं इसलिए नहीं तोड़ा मकान

आरोपियों द्वारा सरे बाजार दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने और भूमिगत करने पर पुलिस व प्रशासन बुधवार को आरोपी अंकित यादव का मकान तोडऩे पहुंचे थे। इस दौरान जानकारी मिली कि अंकित के ताऊ की तेरहवीं है। तेरहवीं में शामिल होने के लिए काफी रिश्तेदार आए हैं। जब इसकी जानकारी टी आई कोतवाली पुलिस विजय सिंह तोमर ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी तो उन्होने फिलहाल मकान तोडऩे से रोक दिया।

पुलिस ने एडवोकेट के घर पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का जुलूस निकाले जाने की बात गलत है। शेष फरार आरोपियों के ठिकानों का पता करने के लिए आरोपियों को साथ लेकर गए थे। इस दौरान कुछ दूर आरोपी पुलिस के साथ पैदल चले होंगे जिसे लोग जुलूस समझ बैठे।

प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक

पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपी अंकित यादव एवं रोहित यादव को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित यादव नशे का आदी हो गया है। अंकित और उसका साथी रोहित यादव कुछ दिन पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूट कर आए हैं।

Published on:
18 May 2023 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर