भाजपा बड़ौनी मंडल के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
कार्यकर्ता ही पार्टी को प्रदान करते है मजबूती
दतिया। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के आप और हम सभी सदस्य है। पार्टी को कार्यकर्ता मजबूती प्रदान करते है। उक्त बात भाजपा नेता डॉ. विवेक मिश्रा ने भाजपा बड़ौनी मंडल के द्वारा सेक्टर बड़ौनकलां और उपरांय बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के पदाधिकारियों के बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यअतिथि कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा विस्तारक शिवम राजावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, मंडल प्रभारी जीतू कमरिया, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, जगदीश रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशनलाल कुशवाह, कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण अहिरवार उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पुष्पेन्द्र रावत ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र दरोगा, जगदीश पटेल, राजेन्द्र अहिरवार, पप्पू पचौरी, बब्बू यादव, नरेश शिवहरे, गोलू यादव, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।