7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेंगी 21 सड़कें, मंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया शिलान्यास

कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया शिलान्यास

Google source verification

दौसा. कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 52, 53 व 54 में सडक़ों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से 21 सडक़ों का निर्माण होगा। आधे से ज्यादा वार्ड में विधायक कोटे से सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। इससे यातायात सुगम होगा व आवागमन में समय की बचत होगी।

उन्होंने वादा किया कि पेयजल समस्या से पूर्ण तरह से निजात दिलाकर रहेंगे। इसके लिए शहर में नवीन पेयजल योजना का काम भी शीघ्र शुरू हो रहा है। नुक्कड़ सभाओं में मंत्री मुरारीलाल ने कहा कि चुनाव नजदीक होने के चलते अब भाजपा अपना सांप्रदायिक एजेंडा फैलाएगी। ऐसे में जनता को सांप्रदायिक एजेंडा व विकास में से एक को चुनना होगा। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर विधायक कोटे से सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है, पूर्व में किसी भी विधायक द्वारा इतना सडक़ों पर बजट नहीं दिया था।

इस अवसर पर प्रधान प्रहलाद मीणा, उपसभापति कल्पना जैमन, कांग्रेस मीडिया प्रभारी घनश्याम भांडारेज, दौसा मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष शरद नागर, शीतल चौबे, जगदीश पोटर, राकेश चौधरी, नरेंद्र जैमन, पार्षद ममता शर्मा, माधोसिंह राजपूत, अमरसिंह प्रजापत, मोहन खेडिया, रुक्मणि गुप्ता, विनोद भंडारी, भरतलाल सिर्रा, भूरामल मीना, पार्षद दिनेश मीना, इंद्रकुमार मीणा, सियाराम सत्तावन, मल्लराम परजापत आदि थे।