8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राजस्थान के एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी…’, दौसा दौरे के दौरान बोले BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोरा

दौसा दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने युवाओं के लिए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2026 में प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक सरकारीसरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

•

image

Akshita Deora

•

Feb 06, 2026

Dausa

दौसा में बैलगाड़ी में बिठाकर जुलूस निकालते कार्यकर्ता (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Government Jobs: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा गुरुवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए एक लाख से अधिक सरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।

ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा हो तथा भर्ती प्रक्रिया पूरी होकर पात्र युवाओं को रोजगार मिले। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, जिला महामंत्री विपिन जैन, प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल, भूपेन्द्र सिंह राजपूत व अन्य ने गोरा का स्वागत किया। गोरा को बैलगाड़ी में बिठाकर जुलूस निकाला गया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष ने सिकंदरा में गुर्जर शहीदों को नमन किया

सिकंदरा. भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने सिकंदरा चौराहा स्थित गुर्जर स्मारक पर गुर्जर समाज के लोगों की मूर्तियों पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया।

कुलदीप राज गुर्जर ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला और 51 मीटर का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कुलदीप राज गुर्जर, सुरेंद्र बुर्जा, मुकेश गुर्जर, विजय सिंह कसाना, राजेंद्र कंसाना, हुकम सिंह, मुल्क राज कसाना, पिंटू मीणा, विक्रम सिंह ,हनुमान गुर्जर ,दीपक, नाहर सिंह, जितेंद्र गुर्जर, सीताराम चेची, भवानी चेची सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।