23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर न्यूज: 1 लाख रुपए की सोने की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर, जानिए फिर क्या हुआ

राजस्थान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक कबूतर सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया। जानिए फिर क्या हुआ
2 min read
Google source verification
pigeon carrying gold chain in rajasthan

Photo- AI Generated

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर बनी दुकान में आभूषण बनाने के कार्य के दौरान सात ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।

चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था।

पास की छत पर जा बैठा कबूतर

इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।

जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया।

चर्चा का विषय बनी घटना

व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पूरे दिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।