6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा में UIT ने लॉन्च की नई आवासीय योजना, 303 भूखंडों के लिए मांगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Dausa Housing Scheme: दौसा शहर के निकट आगरा मार्ग पर सूरजपुरा-खेड़ली में नगर विकास न्यास (यूआइटी) की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बसाया जाएगा। भूखंड की आरक्षित दर 13,500 वर्ग मीटर रहेगी।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

rajesh sharma

Feb 06, 2026

dausa news

दौसा में आवासीय योजना में लॉचिंग करते अति​थि।

Dausa UIT Housing Scheme : दौसा। जिलेवासियों के लिए खुशखबर है। शहर के निकट आगरा मार्ग पर सूरजपुरा-खेड़ली में नगर विकास न्यास (यूआइटी) की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बसाया जाएगा। भूखंड की आरक्षित दर 13,500 वर्ग मीटर रहेगी। इसकी लॉचिंग शुक्रवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला व राजकुमार जायसवाल भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फिलहाल यहां 303 भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। मांग अधिक रहने पर भूखंडों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। कॉलोनी को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं।

ऐसे करें आवेदन

राजस्थान का कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का मूल निवासी नगर विकास न्यास की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन शूल्क एक हजार रुपए है। यह वापस नहीं किया जाएगा। नियमानुसार आरक्षण भी देय होगा। चयन ऑनलाइन लॉटरी से किया जाएगा।

स्टेडियम, पार्क व स्कूल भी खुलेंगे

यूआईटी सचिव महेन्द्र लूणिया ने बताया कि यह नगर दौसा शहर के रेलवे स्टेशन व बस डिपो से करीब चार किमी के दायरे में है। इसमें कुल 999 भूखंड है। तीस मीटर चौड़ी हरित पटि्का रहेगी। स्टेडियम के लिए भी जगह छोड़ी गई है। पार्क व स्कूल भी प्रस्तावित हैं। साठ मीटर, 24, 18, 12 व नौ मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी। सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा। लॉटरी से पहले आवेदन में नाम, मोबाइल नम्बर, आय श्रेणी सहित अन्य किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

फैक्ट फाइल

दर: 13500 वर्ग मीटर

ईडब्ल्यूएस के लिए दर: 6750

एलआईजी के लिए दर: 10800

पहले चरण में भूखंडों की संख्या: 303

ईडब्ल्यूएस के लिए भूखंड: 100

एलआईजी के लिए भूखंड: 60

एमआईजी के लिए भूखंड: 83

एचआईजी के लिए भूखंड: 60

आवेदन: 6 फरवरी से

अंतिम तारीख 25 मार्च