
महुवा. यहां राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सर्वसमाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 48 जोड़े हमसफर बने। इसी प्रकार कीर्ति नंगला स्थित बकरामंडी में हुए विवाह सम्मेलन में खटीक समाज के चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में अनूठी मिसाल यह रही कि एक ही चांदनी के नीचे 32 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए, वहीं 16 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़ा। लखन भारती, छोटी सपना सहित अनेक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रीकृष्ण पाटीदार, हरिद्वार के जूनागढ़ अखाड़े के संत यतींद्रानंद, संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंच से हुड़ला ने अगले साल भी विवाह सम्मेलन कराने की घोषणा की।
उन्होंने केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रीकृष्ण पाटीदार से महुवा में एडीजे कोर्ट, मंडावर को पंचायत समिति, व खेड़ला को उप तहसील कराने की मांग की। इस पर पाटीदार ने जल्द उनकी मंागों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने 70 गांव के लिए पेयजल योजना की घोषणा कर जल्द अनेक विकास कार्य कराने की बात भी कही।
इस दौरान पालिका चेयरमैन विजयशंकर बोहरा, सरपंच रूपसिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यानारायण शाहरा, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, लोकेन्द्रसिंह लोटवाड़ा, दिनेश पाटोली, रामचरण गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे। सम्मेलन में संसदीय सचिव द्वारा सभी 48 जोड़ों को नकदी, जेवरात सहित घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए गए।
दिलाई शपथ
हुड़ला ने विवाह पांडाल में जाकर सभी वर-वधुओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने दहेज प्रथा सहित अन्य कुरीतियों को मिटाने की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भी कन्यादान कर पंगत प्रसादी पाई।
माकूल रही व्यवस्था
विवाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के कई जिलों से हजारों लोगों ने शिरकत की। भीड़ को देखते हुए महुवा सीओ राजेन्द्रसिंह शेखावत, थानाधिकारी कालूराम मीना मय जाप्ते के तैनात रहकर यातायात को भी सुचारू
बनाए रखा।
यहां भी 26 जोड़े बने हमसफर
बांदीकुई. राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से आभानेरी में शनिवार को आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन में दौसा, अलवर, जयपुर , करौली, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों के प्रजापति समाज के हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। सुबह निकाली गई बारात प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद पंडित रामोतार जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराकर सभी वर-वधू को परिणय सूत्र में बंाधा।
Published on:
18 Feb 2018 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
