दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने एक जने से मारपीट कर रुपए, मोबाइल आदि छीनने के आरोप में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि शहर की श्याम कॉलोनी निवासी गिरीश शर्मा ने 18 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को शाम करीब 8 बजे मंगल विहार कॉलोनी में चार जने मुंह पर कपड़ा बांध कर आए और उसके साथ मारपीट कर उसका व गोपाल शर्मा का मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व 5 हजार रुपए नकद छीन कर ले गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपियों को पता लगाया तो बाबाजी की छावनी निवासी सुभाष गुर्जर, राजकुमार उर्फ राजा व कुलदीप उर्फ करण को गिरफ्तार कर लिया था। अब शुभम गहलोत जाति कण्डेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई महावीर प्रसाद, कांस्टेबल महेश मधुकर एवं भागसिंह शामिल थे।