सवाई माधोपुर जिले के बामनवास उपखण्ड के सांचोली गांव निवासी रामदयाल बैरवा की पत्नी अनिता देवी को प्रसव के बाद बुधवार शाम करीब पांच बजे डिस्चार्ज टिकट थमा दिया, जबकि डिस्चार्ज टिकट पर रात्रि नौ बजे का समय लिख दिया। चार घंटे पूर्व का ही अग्रिम डिस्चार्ज टिकट थमाए जाने के बाद प्रसूता व उसके परिजन हॉस्पिटल के बाहर खड़ी 104 एंबूलेंस में जा बैठे, कुछ देर तक एंबूलेंस स्टार्ट नही हुई परिजन व प्रसूता एंबुलेंस से उतर गए और शाम करीब सात बजे तक प्रसूता हॉस्पिटल के बरामदे में लोहे की तपती टेबिल पर लेटी रही और उसके परिजन की पास लेटे रहे। हैरानी की बात यह रही कि चिकित्सालय के सामने इस दौरान तीन एंबुलेंस मौजूद होने व दो घंटे तक गर्मी व उमस के बीच प्रसूता के लेटे रहने के बाद भी वहां कार्यरत चिकित्सा कर्मियों ने उसकी व नवजात की सुध लेना उचित नहीं समझा