6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज की चारदीवारी व टॉपर छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा

Announcement of air travel for topper girls in mahwa: महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने की घोषणा

2 min read
Google source verification
कॉलेज की चारदीवारी व टॉपर छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा

कॉलेज की चारदीवारी व टॉपर छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा

महुवा. डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में काली बाई भील मेधावी एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य बनाकर दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलती है। संसार में मेहनत के बल पर कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की चारदीवारी की घोषणा की तथा टॉपर छात्र-छात्राओं को जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा कराने की घोषणा की। इस मौके पर प्राचार्य राधाकिशन मीणा, नरेंद्र कुमार मीणा, डॉ. संजय कुमार, मनीषा मीणा, सुशीला मीणा, धनपाल, शैलेश प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Announcement of air travel for topper girls in mahwa

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


महुवा. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति महुवा के तत्वावधान में विधिक शिविर आयोजित किया गया। पैरालीगल वॉलियंटर कन्हैया शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी के तहत सामाजिक कुरीतियां मिटाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में समाज व परिवार में कई तरह की सामाजिक कुरीतियां जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज आदि हैं। वहीं युवा पीढ़ी शराब, गुटखा, पान मसाला आदि का सेवन कर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम सभी को इन सब बुराइयों के प्रति एकजुट होकर लडऩा है।


मरीजों के लिए अतिरिक्त 15 बेड लगाने के निर्देश

महुवा. मौसमी बीमारियों के मद्देनजर कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्थाओं का उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि इस समय डेंगू,मलेरिया, वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अस्पताल के वार्ड के बाहर भी मरीजों को लेटाकर उनके ड्रिप लगाई जा रही थी। इस पर अस्पताल परिसर की छत पर बने हॉल में अलग से मरीजों के लिए 15 बेड लगा कर उनका उपचार करने के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीजों की जांच रिपोर्ट दिन में केवल दो ही बार दी जाती थी, जिसे मरीजों की सुविधा के लिए लगातार किया गया है। अस्पताल परिसर में सफाई के लिए डस्टबिन रखवाने व अस्पताल परिसर में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।

Announcement of air travel for topper girls in mahwa