
घर में सो रहे मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत
बांदीकुई. थानान्तर्गत ढाणी हरिजन आभानेरी में शनिवार रात धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। उसकी मां को भी हमला कर जख्मी कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायल महिला को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
Attack on mother-son sleeping at home with ax, death of young man
जानकारी के अनुसार मांगीलाल प्रजापत (25) पुत्र बिरदीचंद व उसकी मां राजो देवी (55) दूसरी मंजिल पर एक ही कमरे में सो रहे थे। राजो देवी का छोटा बेटा छत पर खुले में सो रहा था और जेठ का पुत्र रमेश दूसरे कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात व्यक्ति आया और कुल्हाड़ी से मांगीलाल की गर्दन पर वार कर दिया। इससे मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजो देवी के कंधे सहित शरीर पर हमला करने से जख्मी हो गई। शोर-शराबा सुनकर छोटे बेटे लालचंद ने छत से कूदकर पड़ोसियों के घर जाकर जान बचाई। मौके पर काफी खून बिखर गया और गर्दन भी काफी कट गई। मृतक के कपड़े पूरी तरह खून में भीग गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रात करीब 2 बजकर 23 मिनट पर कंट्रोल रूम से बांदीकुई थाने को सूचना मिलने पर मय जाब्ते के पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायल व शव को लेकर बांदीकुई चिकित्सालय आई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, पुलिस वृत्ताधिकारी मानपुर संतराम, थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड, एमओवी एवं एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। विधायक गजराज खटाना ने भी राजकीय चिकित्सालय एवं मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने पुलिस अधीक्षक से बात कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
वहीं एसपी ने बताया कि टीम गठित कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। विभिन्न पहलुओं से पुलिस जांच कर शीघ्र मामले का खुलासा करेगी।
माहौल गमगीन
युवक की हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। माहौल गमगीन हो गया। हर कोई पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाते दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध दिखा। प्रजापत समाज के लोगों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की।
मृतक के पिता के दो पत्नी
पुलिस के अनुसार मृतक मांगीलाल के पिता के दो पत्नी हैं। पिता बिरदीचंद दूसरी पत्नी के साथ सैंथल-बलपुरा में रहता है। जबकि मृतक मांगीलाल व उसकी मां राजोदेवी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। राजो देवी के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। (प.सं./ग्रामीण)
Attack on mother-son sleeping at home with ax, death of young man
Published on:
30 Aug 2020 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
