
Covid-19 positivity rate high in 71 districts: Video 71
दौसा. जिले में कोरोना की दूसरी लहर से हुई मौतों की ऑडिट एवं सम्भावित तीसरी लहर से लडऩे के लिए जिला अस्पताल में की गई तैयारियों का शनिवार को चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल मीना ने निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक ने कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत का रेकॉर्ड देखा। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल मीना ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव 64 जनों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने संयुक्त निदेशक को बताया कि वैसे जिले में कोरोना लक्षणों वाली बीमारी व एचआरसीटीजांच कराने वाले मरीजोंं की मौत का आंकड़ा तो अधिक है, लेकिन सरकार कोरोना से मौत उनकी ही मान रही है जिनकी आरटीपीसीआर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव वाले जिले में 64 लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान डॉ. रविन्द्र चौधरी, डॉ. आरडी मीना, डॉ. संदीप शारदा सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।
चालू रहेगा वार्ड
जिला अस्पताल के पीएमएओ डॉ. सीएल मीना ने बताया कि चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल मीना ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभी वार्ड को चालू ही रखना है। कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि अलवर की एक ढाणी में एक दिन में 35 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ गए। ऐसे में दौसा में यदि इसी प्रकार की स्थिति पैदा हो जाए तो स्थिति सम्भालना तब मुश्किल हो जाएगा, जब वार्ड को खाली कर दिया जाए। यानि अभी तक कोविड वार्ड को चालू रखना होगा। वहीं तीसरी लहर भी कभी भी दस्तक दे सकती है। संयुक्त निदेशक ने तीसरी लहर के लिए बालकों के लिए अलग से बनाए गए कोविड वार्ड का भी जायजा लिया।
पूरी तैयारी रखनी होगी
सूत्रों ने बताया कि संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि दूसरी लहर में मरीजों के इलाज में जो कमी रही, वे सम्भावित तीसरी लहर में नहीं दोहराई जाए। जितनी भी कमियां है उनको अभी अपडेट कर लिया जाए। यदि ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेण्डर, रेगुलेटर, कंसंट्रेटर आदि किसी भी प्रकार की कमी हो तो सरकार को लिख कर अवगत कराया जाए।
इनका कहना है...
दूसरी लहर में संसाधनों की कमी को पूरी करने में समय लग गया था, लेकिन अब सबक ले लिया है। अब यदि तीसरी लहर आ भी जाए तो निपटने को तैयार हैं। संयुक्त निदेशक ने कोरोना में हुई मौतों की भी ऑडिट की है।
- डॉ. सीएल मीना, पीएमओ जिला अस्पताल दौसा
Published on:
27 Jun 2021 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
