मेला परिसर में झूले, सर्कस, मौत का कुएं का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में करौली के सचिन गुर्जर 85 किलो की नाल उठाकर विजेता बने। ग्राम पंचायत की ओर से 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। किशोरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच विजयसिंह मीना ने बताया कि रविवार को घुड़ दौड़ प्रतियोगिता होगी। 2 अप्रेल को कुश्ती दंगल के साथ समापन होगा। मेले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुमन मीना समेत कई नेता भी पहुंचे। (नि.प्र.)