नि:शुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन, पढऩे को मिलेगी पुस्तकें
बांदीकुई. महात्मा ज्योतिबा फुले समिति की ओर से ग्राम गोलाड़ा में नि:शुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। समारोह में समिति अध्यक्ष व गोलाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच सीमा सैनी ने कहा कि नि:शुल्क लाइब्रेरी खुलने से क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को ज्ञानवद्र्धक पुस्तकें पढऩे के साथ ग्रामीणों को भी अखबारों के माध्यम से देश-विदेश की जानकारी हो सकेगी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र सैनी रहे। व्याख्याता डॉ. लेखराज सैनी, वरिष्ठ अध्यापक बनवारीलाल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक रामस्वरूप सैनी ने भी नि:शुल्क लाइब्रेरी का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान गिर्राज सैनी, हरिराम सैनी, समाजसेवी नेमीचंद, मुकेश सैनी, स्थानीय प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सैनी, संतोषकुमार सैनी, बबली सैनी, मुकेश सैनी, मनोहरलाल सैनी, डॉ. जगनलाल सैनी, प्रभातीलाल सैनी, डॉ. जलधारी, मोहनलाल सैनी, शिवलाल सैनी आदि मौजूद रहे।