6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा व बांदीकुई में व्यापारी तथा लालसोट में आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

Businessman and accused turned out to be Corona positive- दौसा में नेगेटिव निकला युवक जयपुर में पॉजिटिव आया

2 min read
Google source verification
दौसा व बांदीकुई में व्यापारी तथा लालसोट में आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

दौसा व बांदीकुई में व्यापारी तथा लालसोट में आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

दौसा. जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दौसा व बांदीकुई शहर में एक-एक व्यापारी संक्रमित निकला तो लालसोट क्षेत्र में हथकढ़ शराब के मामले में पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खास बात यह है कि दौसा शहर में जो युवा व्यापारी पॉजिटिव निकला है, उसकी दौसा में कराई गई जांच नेगेटिव आई थी। उसी दिन शाम को व्यापारी ने जयपुर में जाकर जांच कराई तो वह पॉजिटिव आ गई। ऐसे में जांच के तरीके पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Businessman and accused turned out to be Corona positive


दौसा शहर के नए कटले में कपड़े की दुकान करने वाले युवा व्यवसायी के 20 जुलाई से खांसी होने के कारण 24 जुलाई को दौसा जिला अस्पताल में जांच कराई गई। 25 को बुखार भी हुई। 27 को कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट आई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराने गए। वहां चिकित्सक ने लक्षण देखते हुए फिर से जांच कराने की सलाह दी। इस पर व्यापारी ने सोमवार शाम निजी लैब पर जांच कराई। मंगलवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में पीडि़त को भर्ती कराया गया। इस पर युवक के दो परिजनों ने जयपुर तथा अन्य आधा दर्जन से अधिक ने जिला अस्पताल में जांच कराई। वहीं कटले में व्यापारी के पॉजिटिव होने की सूचना से हडक़म्प मच गया।


चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में अब तक 14 हजार 904 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 654 की रिपोर्ट आना शेष है। टीमों ने अब तक 42 हजार 604 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। वहीं 41 हजार 653 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 951 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 4 हजार 622 घरों के 27 हजार 451 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कोरोना से जिले में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बांदीकुई. शहर के वार्ड 21 स्थित न्यू कॉलोनी बडिय़ाल रोड (हाल निवासी बापू नगर जयपुर) का एक व्यापारी मंगलवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव आया है। व्यापारी के गत 22 जुलाई को सर्दी-जुखाक हुआ तो स्वयं के स्तर पर उपचार किया। इसी कड़ी में 24 जुलाई को जयपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। जहां आराम नहीं मिलने पर 27 जुलाई को निजी प्रयोगशाला में कोरोना की जांच कराई। जहां से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे महात्मा गांधी हॉस्पीटल जयपुर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा टीम ने बताया कि व्यापारी का जयपुर में आवास है। ऐसे में वहां आना-जाना लगा रहता है। सूचना पर डॉ. रामनिवास मीणा एवं महेन्द्र मीणा ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी की ट्रेवल हिस्ट्री ली और 11 लोगों की स्क्रीनिंग कर जांच की। (ग्रामीण)

Businessman and accused turned out to be Corona positive