8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीस हजार

बांदीकुई थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 13 Jun 2021, 11:27 AM IST

शिक्षक से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीस हजार

शिक्षक से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीस हजार

दौसा. बांदीकुई कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बसवा रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर लगे एटीएम में एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर तीस हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं।
बनापुरा निवासी फिलहाल वार्ड 35 पटेल नगर निवासी शिक्षक नरेशकुमार रुपए निकालने वाले के लिए केनरा बैंक के एटीएम पर गया और एटीएम से दस हजार रुपए निकालने के बाद जब और रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी दो युवक वहां आए और शिक्षक की मदद करने को कहा।
उन्होंने शिक्षक को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इस दौरान जब शिक्षक से सर्वर डाउन होने की बात कही तो पीडि़त शिक्षक वहां से लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद में एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपए निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो शिक्षक को ठगी की वारदात का पता चला। उसने इसकी सूचना बैंककर्मी को दी। साथ ही बांदीकुई थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई। पीडि़त शिक्षक दिल्ली में कार्यरत हैं।

एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा गठित टीम ने एनडीपीएस एक्ट थाना सिकंदरा जिला दौसा में वांछित फरार अभियुक्त हेमराज गुर्जर निवासी भैंरुजी का बास थाना सिकंदरा जिला दौसा को कस्बा सिकंदरा से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट का उक्त आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था। पूछताछ जारी है।

अवैध देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि दौसा एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देशानुसार अनिल सिहं चौहान व मानपुर सीओ सन्तराम मीना के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने गश्त के दौरान बालाजी मोड़ से सोनू मीणा निवासी गढ़ी पनवेडा थाना हिंडौन सदर जिला करौली को एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।