6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरा पात्र भी नहीं हो रहे खाली

नगरपालिका की लिफ्टर मशीन खराब होने से अव्यवस्था dausa

2 min read
Google source verification
सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरा पात्र भी नहीं हो रहे खाली

लालसोट में भरा कचरा पात्र

लालसोट. शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर नगरपालिका द्वारा हर माह लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जगह-जगह रखे कचरा पात्रों के हालात को देख कर अव्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर में कचरा पात्र पिछले बीस दिनों से भरे हुए हैं और इन्हें पालिका द्वारा नियमित रूप से खाली नहीं करने से अब हालात बदतर होने लगे हैं।
गौरतलब है कि पूरे शहर में करीब एक दर्जन से अधिक जगह पर कचरा संग्रहण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कचरा पात्र रखे हैं। इन कचरा पात्रों को उठा कर खाली करने वाली पालिका की लिफ्टर मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते आजाद चौक, पुरानी अनाज मंडी, कुम्हार पाड़ा, नेहरू कॉलोनी, गणगौर मैदान, कोथून रोड समेत कई अन्य जगहों पर रखे हुए कचरा पात्र ओवरफ्लो हो चुके हैं। लोग भी अब खुले ही कचरा डालने पर मजबूर हैं। इससे आसपास गंदगी से सड़ांध उठने लगी है। दुकानदारों व लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। दिनभर आवारा पशुओं का भी जमावड़ा बना रहता है। मौसमी बीमारियों के संक्रमण का भी खतरा है।
इस संबंध में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक बनवारीलाल ने बताया कि लिफ्टर मशीन करीब 15-20 दिनों से खराब है। मरम्मत के लिए बगरू भेजा गया है। एक-दो दिन में ठीक होकर आ जाएगी। इसके अलावा एक नया लिफ्टर भी मंगवाया जा रहा है। कचरा पात्रों को खाली कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हंै।

सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, परिषद के बाहर प्रदर्शन
दौसा. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने दो कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था से हटा कर उनके मूल पद पर लगाने व 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभापति एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मांग नहीं मानने तक काम नहीं करने की चेतावनी भी दी।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि 27 जुलाई की शाम नगरपरिषद परिसर में अध्यक्ष गुलाबचन्द चावरिया से नगरपरिषद के दो कर्मचारियों ने जातिसूचक शब्दों से अभद्रता की। कर्मचारियों की राजनीतिक पहुंच होने से वे सफाई कर्मचारियों को परेशान करते हैं। एक कर्मचारी अग्निशमन वाहन का चालक है और दूसरा नगरपरिषद की विद्युत शाखा में हैं, इसके बावजूद दोनों को सफाई निरीक्षण कार्य में लगा रखा है। संगठन ने नगरपरिषद कार्यालय में एक मुख्य सफाई निरीक्षक एवं 10 जमादारों की नियुक्ति की मांग भी की। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री श्यामलाल दिर्शावल, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल डंडोरिया, अध्यक्ष गुलाब चन्द सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद थे।