25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
कांग्रेस ने अनुभवशाली नेताओं पर खेला दावं, भाजपा से अब तक नए चेहरे
Play video

कांग्रेस ने अनुभवशाली नेताओं पर खेला दावं, भाजपा से अब तक नए चेहरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 16 Nov 2018, 8:32 AM IST

दौसा. दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों से कांग्रेस ने चार तो भाजपा ने दो सीट पर टिकट वितरित कर दिए हैं। कांग्रेस ने जहां पुराने व अनुभवशाली नेताओं पर ही दावं खेला है तो भाजपा ने नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने देर रात टिकटों की सूची जारी कर दौसा से मुरारीलाल मीना को टिकट दिया है, वहीं भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया। लालसोट से परसादीलाल मीना फिर कांग्रेस के पुराने चेहरे के रूप में मैदान में हैं तो भाजपा ने यहां से नए व युवा चेहरे रामबिलास मीना को मौका दिया है।

 

 

बांदीकुई से कांग्रेस ने पुराने खिलाड़ी जीआर खटाणा को दूसरी बार टिकट दिया है, वहीं भाजपा अभी तक निर्णय नहीं कर सकी है। सिकराय से कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार ममता भूपेश को टिकट सौंपा तो भाजपा ने नए व युवा चेहरे विक्रम बंशीवाल पर दावं खेला है। कांग्रेस के सभी उम्मीदवार पहले चुनाव हार चुके हैं।

 


इधर, कांग्रेस के टिकट की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाया। मुरारीलाल मीना के आवास पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। वहीं ममता समर्थकों ने भी पटाखे चलाकर खुशी मनाई। इसी तरह लालसोट व बांदीकुई में भी पटाखे चले।

 

 

लालसोट से परसादीलाल मीना आठवीं बार विधायक का चुनाव लड़ेंगे। पांच बार वे जीत चुके हैं तथा दो बार हार मिली है। चार बार कांग्रेस से व एक बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। ममता भूपेश सिकराय से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। पहली बार हार गई थी।
वहीं मुरारीलाल मीना का दौसा सीट से तीसरा चुनाव है। 2008 में बसपा के टिकट पर वे दौसा से जीते थे। बाद में कांग्रेस में शामिल होकर राज्यमंत्री बने थे। 2013 में उन्हें भाजपा के शंकरलाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। मुरारीलाल 2003 में बांदीकुई से बसपा क टिकट पर जीत चुके हैं।

 

इसी तरह जीआर खटाणा 2008 में बांदीकुई से चुनाव लड़कर हार चुके हैं। उनकी पत्नी गीता खटाणा वर्तमान में दौसा जिला प्रमुख हैं।