6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारे के विवाद में दम्पती ने चाचा की पीट-पीट कर की हत्या

सरकारी भूमि से हरा चारा काटने को लेकर उपजा विवाद, आरोपी हिरासत में

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 28, 2021

चारे के विवाद में दम्पती ने चाचा की पीट-पीट कर की हत्या

चारे के विवाद में दम्पती ने चाचा की पीट-पीट कर की हत्या

दौसा. भाण्डारेज. जिले के सदर थाना इलाके के सूरजपुरा गांव में बुधवार सुबह सरकारी भूमि से चारा काटने की बात को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भतीजे व उसकी पत्नी ने चाचा की लात-घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हत्या के आरोपी पति -पत्नी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

सदर थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सूरजपुरा गांव में सरकारी भूमि में हरा चारा था। मृतक एवं आरोपी ने चारे की जमीन को अपने हिसाब से बांट रखी थी। बुधवार सुबह 7.30 बजे आरोपी भतीजे रामखिलाड़ी मीना पुत्र रामधन की पत्नी ममता चारा काट रही थी। इस पर सुबहजारीलाल मीना (65) ने आकर कहा कि उसकी भूमि से हरा चारा काट रही है। इस बीच रामखिलाड़ी भी आ गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया और रामखिलाड़ी व उसकी पत्नी ममता ने हजारीलाल मीना के साथ लात- घूंसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। झगड़े में हजारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना पर गांव में सदर थाना पुलिस पहुंच गई। जहां से शव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में गांव के भी दर्जनों लोग पहुंच गए। ग्रामीण हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक के भाई बंशीलाल मीना ने सदर थाने में आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं पुलिस ने बताया कि रामखिलाड़ी एवं उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक थे 11 भाई

ग्रामीणों ने बताया कि कुल 11 भाइयों में से मृतक हजारी लाल 8 वें नम्बर का था। सगे चाचा की हत्या करने से गांव में हर कोई हतप्रभ रह गया। दिनभर शोक का माहौल रहा।


मृतक के हैं पांच पुत्रियां
सूरजपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक हजारीलाल के पांच पुत्रियां हैं। सभी की शादी भी कर दी थी। मृतक के कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में वह भतीजों को ही पुत्र समान मानता था, लेकिन मामूली विवाद में ही भतीजे ने सगे चाचा की हत्या कर दी।