4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

नहीं थम रही गौ तस्करी, आभानेरी रोड पर गौवंश से भरा मिला ट्रक

देर रात गौतस्कर गौवंश से भरा ट्रक आभानेरी के समीप छोड़कर फरार हो गए

Google source verification

बांदीकुई. क्षेत्र में गौवंश की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह गूलर चौराहे के समीप आभानेरी रोड पर गौवंश से भरा एक ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने गौवंश से भरे ट्रक के मिलने की शुक्रवार अल सुबह सूचना दी। जिसमें करीब 17 गौवंश बदहाल अवस्था में रस्सी से बंधे मिले। जिस पर सभी गौवंश को दौसा गौशाला में पहुंचाया गया।

पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर गौवंश का मेडिकल मुआयना कर उपचार किया। जांच अधिकारी एएसआई दिलीप सिंह ने बताया देर रात गौतस्कर गौवंश से भरा ट्रक आभानेरी के समीप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गौवंश को मुक्त कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। (ग्रामीण)