8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा. आखिर बरसे मेघ, फसलों को मिला जीवनदान

dausa किसानों के चेहरे खिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 31 Aug 2021, 8:55 PM IST

दौसा. आखिर बरसे मेघ, फसलों को मिला जीवनदान

मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के उदयपुरा तिराहे पर बारिश के बहते पानी में होकर गुजरते श्रद्धालु।

दौसा . जिले में एक महीना सूखा निकलने के बाद मंगलवार दोपहर ही बारिश का दौर शुरू होते ही खरीफ की सूखती फसलों में जान आ गई। बारिश से किसानों की उम्मीद को पंख लग गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार मंगलवार शाम तक महुवा में 30 एमएम व दौसा में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला मुख्यालय सहित कई जगह रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे गर्मी में भी लोगों को राहत मिली।
जिले में 1 व 2 अगस्त को बारिश होने के बाद बारिश का दौर थम गया था। इसके बाद खरीफ की बाजरा, मूंगफली, ग्वार, ज्वार, सब्जी व अन्य फसलें सूखने लग गई थी। इतने दिनों से बारिश नहीं होने से कई जगह तो फसल सूख कर मुरझाने लगी थी। किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया था। अब बारिश होने से राहत मिली है। वहीं मंगलवार शाम बारिश के दौरान कई जगह बिजली भी गुल रही।
मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे सहित आसपास के गांवों में मंगलवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर देर शाम तक चला। बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु तेज हवा के साथ आई बारिस से बचाव के लिए दुकानों की टीनशेड के नीचे शरण लेते नजर आए। आस्था धाम में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं पिछले कई दिनों बाद हुई अच्छी बारिश से सूख रही बाजरा, ज्वार, तिल, मूंग आदि फसलों को जीवन दानमिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। तेज बारिश से कस्बे की सड़कों ने दरिया का रूप ले लिया। बालाजी मंदिर के सामने सड़क पर व उदयपुरा रोड पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। उदयपुरा रोड पर जगह-जगह जलभराव से कस्बे वासियो को आवगमन में परेशानी हुई।

मंडावर . तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम से रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। करीब 2 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं फसलों को जीवनदान मिला। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि बारिश का दौर चला तो फसलों की अच्छी पैदावार होगी।

गीजगढ़ . कस्बे में मंगलवार शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। खरीफ की सूखती फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। रास्तों में जगह-जगह पानी भर गया।