26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा. अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रदेश के 83 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

बांदीकुई में 24.30 करोड़ व दौसा में 15.20 करोड़ से होंगे यात्री सुविधाओं के लिए विकास कार्य

2 min read
Google source verification
दौसा. अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रदेश के 83 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

बांदीकुई स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य की तैयारी।

6 अगस्त को प्रधानमंत्री वी.सी. के जरिए करेंगे उद्घाटन


दौसा. अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश प्रदेश के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली हैं। बांदीकुई जंक्शन, दौसा स्टेशन सहित प्रदेश के 83 स्टेशनों का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिनमें जयपुर मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत राजस्थान को 9 हजार 5 सौ 32 करोड़ का बजट आवंटित हुआ हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। जिसमें रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर व उन्नत बनाया जाएगा। रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा, वहीं स्टेशनों पर रेल यात्रियों के पहुंचने को सुगम बनाने पर पूरा फोकस हैं।

ये होंगे स्टेशन पर विकास कार्य..

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दौसा जिले के दो स्टेशन बांदीकुई व दौसा स्टेशन का चयन किया गया। इसके तहत बांदीकुई स्टेशन पर 24.30 करोड़ व दौसा स्टेशन पर 15.20 करोड़ के पुनर्विकास कार्य होंगे।

बांदीकुई स्टेशन पर प्रथम प्रवेश द्वार की ओर सर्कुलेटिंग एरिया डेवलप किया जाएगा। जिसमें यात्रियों को पिक एंड ड्राप एरिया, ग्रीन री, स्थानीय स्थापत्य कलां के नमूने लगाए जाएंगें। साथ ही यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्लेटफार्मों पर लिफ्ट लगाई जाएगी। 12 मीटर चौड़ा एफओबी स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहरी क्षेत्रों को जोड़ेगा।


खास बात यह है कि इससे प्रथम प्रवेश द्वार रेलवे कालोनी की तरफ से द्वितीय प्रवेश द्वार सिंकदरा रोड पर यात्री आसानी से आ जा सकेंगे। एफओबी की चौड़ाई अधिक होने से त्योहार और बालाजी व नारायणी माता के मेलों के दौरान यात्री की भारी भीड़ होने पर भी आसानी से आवाजाही हो सकेगी। सभी प्लेटफार्मों पर द्विव्यांगो सहित रेल यात्रियों के लिए ट्राॅयलेट बनाए जाएंगे। इसी के साथ में स्टेशन भवन में अत्याधुनिक फर्नीचर व चौपहिया व दुपहिया पार्किंग विकसित की जाएगी।
इसी प्रकार दौसा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया डेवलप किया जाएगा। साथ ही दोनों प्लेटफार्म पर लिफ्ट, 12 मीटर चौडा़ एफओबी, दिव्यांग ट्राॅयलेट सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा।

एनडब्ल्यूआर के 15 स्टेशनों में 288 करोड़ से होगा पुनर्विकास...

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर पश्चिमी रेलवे मंडल के 15 स्टेशनों का चयन किया गया हैं। जिनमें 288 करोड़ रुपए का पुनर्विकास किए जाएंगे। इसमें बांदीकुई, दौसा, रेवाड़ी, खैरतल, अलवर, राजगढ़, जोबनेर, फुलेरा, नरैना, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, सीकर, झुंझुनू, फतेहपुर स्टेशन शामिल हैं।