dausa कांग्रेस व भाजपा की बैठक आयोजित
दौसा/लालसोट. पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ अब चुनावी सरगर्मियों ने जोड़ पकडऩा शुरू कर दिया है। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना मौजूदगी में लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति चुनावों के लिए टिकट वितरण संबंधित वार्ड केे कार्यकर्ताओं की राय से किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर चुनावों की तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के लिए जिला परिषद के वार्ड के अनुसार पर्यवेक्षकोंको नियुक्त कर दिया है। दावेदार अपने-अपने आवदेन इन पर्यवेक्षकों को सौपें, जिसके बाद इनके द्वारा बनाए गए पैनल के आधार पर 15 या 16 अगस्त को टिकट वितरण की घोषणा कर दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा ने बताया कि योग्य कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा, सभी दोवदार अपने अपने वार्ड के पर्यवेक्षक को अपना आवेदन पेश करे। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, रामबिलाश खेमवास, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, नाथूलाल मीना, रामोतार शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, सुदीप मिश्रा, डिडवाना सरपंच विनोद फुलवरिया, दीपक पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह नवगठित रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के चुनावों को लेकर रामगढ़ पचवारा में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, रामोतार शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी कामदार, मंजू मीना हामावास, अजय शर्मा चक्की वाला, मोहन सोनी, सूरज कटारा, मालूसिंह सोनड़, डॉ. मोहनलाल मीना, हरिनायण गील, बदरी रालावास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।(नि.प्र)
महंगाई होगा मुद्दा
पंचायत राज चुनावों के लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद उद्योग मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि बीते ढाई साल में किए विकास कार्य के आधार पर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसकेे अलावा देशभर में बढ़ रही महंगाई भी एक बड़ा चुनावी मद्दा होगा।
टिकट वितरण को लेकर की चर्चा
लालसोट. मंडावरी कस्बे में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता वीरेन्द्र मीना की अगुवाई में मंडावरी और बिलौणा कलां भाजपा मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के नाम लिए एवं टिकट वितरण को लेकर चर्चा भी की गई। मीना ने कहा टिकट वितरण कार्यकर्ताओं की राय से होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाए। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीलाल डोई ,मंडावरी मंडल अध्यक्ष रामराज महावर, बिलौणा कलां मंडल अध्यक्ष पारस जैन, राजेशकुमार शर्मा खेमावास, जगमोहन मालिया, राजमल सोनी, प्यारसिंह गुर्जर, प्रेमसिंह शेखावत, घुड़मल खारवाल, नबी खान, रामरूप महाराजपुरा, बजरंगलाल शर्मा, रमेश गुर्जर, बाबूलाल सुल्तानपुरा, मुकेश मीना, मोहनलाल पट्या, लल्लू बिलोना खुर्द आदि मौजूद रहे।