
आखिर दौसा को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 325 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी
दौसा. जिला मुख्यालय पर मेडिकल खोलने के लिए सरकार ने 325 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को दौसा समेत प्रदेश के पांच जिलों में मेडिकल खोलने का एलान कर दिया है। दौसा में मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम पैदा होंगे। जयपुर-टू रैफर के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
Dausa gets medical college , financial approval of Rs 325 crore release
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएल मीना ने बताया कि दौसा में मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले महीने आगरा रोड पर 40 बीघा जमीन आवंटित करा कर डीपीआर बना कर भिजवा दी थी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल भी 25 बीघा क्षेत्र में बना हुआ है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा मंत्री के अनुसार दौसा समेत टोंक, सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं एवं हनुमानगढ़ जिले में मेडिकल खोलने की स्वीकृति जारी कर दी है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 325-325 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वहां बनेगा कॉलेज व होस्टल, यहां होगी प्रेक्टिस
जिला अस्पताल के पीएमओ ने बताया कि आगरा रोड पर जहां पर जमीन आवंटित हुई है वहां पर पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज एवं होस्टल का निर्माण होगा। वहीं वहां पर अध्ययन करने वाले मेडिकल छात्र जिला अस्पताल में पे्रक्टिस करेंगे। वर्तमान का 250 बैड वाला हॉस्पिटल भी 300 बैड को हो जाएगा। यहां पर कई प्रयोगशालाएं खुलेगी एवं अत्याधुनिक मशीनें आएगी। यानि चिकित्सा व्यवस्था में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। यहां आने वाले मरीजों को जयपुर जितनी सुविधाएं यहीं मिल जाया करेगी।
मेडिकल कॉलेज दौसा के लिए बड़ी उपलब्धि
दौसा में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होना बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दौसा के मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर सौगात दी है। दौसा में मेडिकल कॉलेज खुलने से जयपुर एसएमएस का भी भार कम हो जाएगा।
- मुरारीलाल मीना, विधायक दौसा
Dausa gets medical college, financial approval of Rs 325 crore release
Published on:
26 Nov 2019 09:29 am

