16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से एक किलोमीटर दूर लड़की का किडनैप… चलती कार में चार लोगों ने किया गंदा काम, खेत में फेंका

दौसा के मंडावरी थाना क्षेत्र का मामला, एक साल पहले हुई थी शादी, चलती कार में विवाहिता से सामूहिक बलात्कार, चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
gang rape in car

लालसोट के मंडावरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अगवा कर चलती कार मेें सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। विवाहिता पीहर में सुबह भैंस चराने के लिए गई थी। तभी बदमाश कार से उसको अगवा कर ले गए और सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़ता के पिता ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया, उसकी बेटी की शादी एक साल पहले हुई थी। वह चार दिन पहले पीहर आई थी। मंगलवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर खेत में भैंस चराने गई थी। तभी एक कार में चार युवक आए और उसकी बेटी को कार में जबरदस्ती अगवा कर ले गए। आरोपितों ने करीब चार घंटे तक चलती कार में गैंगरेप किया। दोपहर 3 बजे आरोपी उसे खेत में फेंककर फरार हो गए। इस दौरान खेत में उसका भाई और अन्य परिजन भी थे।

तीन नामजद युवक पीड़िता के गांव के ही
महिला का पति जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मामले की जांच कर रहे डिप्टी एसपी उदयसिंह मीना ने बताया कि घटना को लेकर पीडि़ता के ही गांव के तीन नामजद युवकों व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करार्ई गई है।